Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु 20 को राजाबरारी व 22 को रातामाटी में शिविर

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के वनग्रामों में निवासरत ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण तो किया ही जा रहा है साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि ग्रामीणजन इन योजनाओं के बारे में जान सकें और योजनाओं का लाभ उठाने के लिये आगे आएं। इसी क्रम में 20 नवम्बर को टिमरनी विकासखण्ड के वनग्राम राजाबरारी तथा 22 नवम्बर को दूरस्थ ग्राम रातामाटी में शिविर आयोजित किया जाएगा। ये शिविर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों को इन शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होने जनपद पंचायत टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि इन शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधि व जनपद पंचायत पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करें।

424 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply