Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

शुभ मुहूर्त की खरीदी आतिशबाजी के साथ हुई, कृषि मंडी में पीले सोने का सौदा 6377 रुपए में हुआ, किसान का हुआ सम्मान

1 min read
Text Size:


देवास। कृषि उपज मंडी में दीपावली के बाद आज (सोमवार) से व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में सोयाबीन और गेंहू की खरीदी शुरू कर दी। सौदे में पीला सोना के नाम से जाने जानी सोयाबीन 6377.25 रुपए क्विंटल बिकी। वहीं, गेहूं की पहली बोली 4444.25 रुपए में लगी। इससे पहले मंडी प्रांगण में मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना और ढोल-धमाकों बैंड के साथ आतिशबाजी हुई। उसके बाद व्यापारी सोयाबीन की बैलगाड़ी के पास पहुंचे और फिर किसान की उपज की बोली प्रारंभ की गई और सर्वाधिक बोली लगाकर इंद्रप्रस्थ ट्रेडिंग ने खरीदी की। इस दौरान व्यापारियों ने किसान को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। व्यापारियों का भी सम्मान हुआ। इसी तरह गेहूं की पहली बोली 4444.25 रुपए में ऋषभ ट्रेडिंग ने लगाई। मुहूर्त सौदे में किसानों को प्रतिदिन की तुलना में अपनी उपज का अधिक दाम मिला। मुहूर्त सौदे के दौरान देवास विधायक गायत्री राजे पावर और एसडीएम बिहारी सिंह भी मौजूद रहे। मंडी व्यापारी संजय बरवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली की छुट्टी के बाद मंडी में मुहूर्त के सौदे होते हैं, जिसमें किसानों की उपज आम दिनों की तुलना में अधिक दामों में व्यापारी करते हैं।

533 Views
What do you think?

Leave a Reply