Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश हरदा

न्यायोत्सव विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम

1 min read
Text Size:

हरदा :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर 9 नवंबर तक न्यायोत्सव, विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपेश गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार विधिक सेवा जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य लोगों में विधिक जागरूकता फैलाना है। उन्होने बताया कि जागरूकता सप्ताह के तहत 5 नवंबर को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 6 नवंबर को विभिन्न स्कूलों एवं महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सप्ताह के तहत 7 नवंबर को किशोर न्याय बोर्ड में जागरूकता शिविर का आयोजन होगा, वहीं 8 नवंबर को श्रमिक बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का समापन 9 नवंबर को मैराथन दौड़ और विधिक सेवा प्रदर्शनी के आयोजन के साथ होगा। सचिव श्री गर्ग ने आमजन से अपील की है कि वे इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सहयोगी बनें।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply