Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

20 बैगा परिवारों को मिला रहने का नया आशियाना, विधायक ने कराया गृह प्रवेश

1 min read
Text Size:

शहडोल:-जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत बधवाबड़ा में दीपावली पर्व के अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने पीएम जन मन योजना के तहत नव निर्मित 20 बैगा परिवारों को रहने के नए आशियानों की पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश करवाया। जिन बैगा परिवारों को गृह प्रवेश करवाया गया है उनमें बबलू बैगा, डब्लू  बैगा,श्रीमती दुखनी बैगा, रामभुवन बैगा, राहुल बैगा ,रामकरण, विप्पा बैगा, संपत्तियां बैगा, बुली बैगा, श्यामदास बैगा, घनश्याम बैगा, नानबाई बैगा, मनोज बैगा, श्रीमती पार्वती बैगा व अन्य बैगा परिवार के सदस्यों के नाम शामिल है।गौरतलब है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ी जातियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। पात्र लोगों को बिजली, नल जल योजना के तहत घर घर पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, खाद्यान्न  जैसी अन्य योजनाएं संचालित की गई है तथा जिला प्रशासन शहडोल द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है

317 Views
What do you think?

Leave a Reply