Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

एनएसयूआई ने शंख और घंटी बजाकर किया प्रदर्शन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने सोमवार को घंटी बजाओ सरकार जगाओ अभियान शुरू किया। पीएम श्री कॉलेज के सामने प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने रोजगार, शिक्षा और छात्र संघ चुनाव कराए जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर शंख, घंटी और झांझ बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने बताया कि लंबे समय से छात्र मांग पत्र, एक समान प्रवेश, छात्रसंघ चुनाव, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में सीट बढ़ाए जाने, हरदा जिला मुख्यालय पर कृषि और लॉ कॉलेज खोलने और रोजगार के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इन सभी मुद्दों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया है। जिसके चलते प्रदेश सरकार का ध्यान इन मुद्दों को आकर्षित कराने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान युवक कांग्रेस नेता अजय राजपूत, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा विश्नोई, आयुष दुबे, सिद्धार्थ विश्नोई, दीपक गौर, जिला महासचिव कार्तिक बघेल, पवन विश्नोई, विक्रम चंदवा, प्रवीण विश्नोई, अजय विश्नोई, ललित चौरसिया, कुलदीप भैसारे, अवि निकुम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

439 Views
What do you think?

Leave a Reply