Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

युवा उत्सव दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में युवा उत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन प्राचार्य विजय अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। युवा उत्सव की 22 विधाओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एकलगीत सुगम, वाद-विवाद, प्रश्न मंच, पोस्टर निर्माण, रंगोली प्रतियोगिता, व्यंग चित्र आदि का आयोजन किया गया। युवा उत्सव की विविध विधाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की। एकल गीत सुगम में छात्रा दामिनी ने प्रथम स्थान, पलक इंदौरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाद- विवाद में पक्ष में विजेश वर्मा व विपक्ष में भगवान सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में छात्रा गायत्री प्रजापति ने प्रथम स्थान व राधिका बामने ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यंग चित्र में पलक इंदौरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा ने गायत्री प्रजापति नेप्रथम स्थान, राधिका ने द्वितीय स्थान व निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में युवा उत्सव प्रभारी अनिता बिरला, सह-प्रभारी सोनाली ठाकुर, सोनिका बघेल, माया रावत, भारती चंदेल, गोविंद सिंह तोमर, हमना परवीन, सीमा रजक, धर्मेंद्रसिंह चौहान, नूर मोहम्मद, अंजलि जिझोतिया, शिवम शवाह, राजू पिपरदे, संदीप कुंभकार, कृष्ण कुमार सातनकर समस्त प्राध्यापकों के सहयोग व सहभागिता से महाविद्यालय में युवा उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

320 Views
What do you think?

Leave a Reply