Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

मुक्तिधाम में अनियतिताओं की शिकायत करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष व पार्षदगण-सीएमओ अनुपस्थित, नपा अध्यक्ष भी नहीं मिली

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका परिषद हरदा के मुक्तिधाम में सफाई व्यवस्था, लकड़ी और कण्डों की कमी तथा पार्क की दुर्दशा को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी और कांग्रेस पार्षदों द्वारा आज एक शिकायत दर्ज की गई। इस शिकायत में जनसामान्य को हो रही गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया है।लकड़ी की कमी : मुक्तिधाम में अंत्येष्टि के लिए आवश्यक मीडियम और बारीक लकड़ियों की अनुपलब्धता के कारण अंतिम संस्कार में मुश्किलें हो रही हैं। केवल मोटी लकड़ियां ही उपलब्ध हैं, वे भी गिली पड़ी है, जिनका उपयोग कठिन है।कण्डों की अनुपलब्धता : गोबर के कण्डों का स्टॉक समाप्त हो चुका है, जिससे मुक्तिधाम प्रभारी को अन्य स्त्रोतों से कण्डों की व्यवस्था करनी पड़ रही है, जो समय और धन दोनों की बर्बादी है।गोदाम की सफाई : कण्डों के गोदाम में एवं आसपास सफाई नहीं होने से विषैले जीवों का खतरा बना हुआ है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोदाम एवं आस-पास की तत्काल सफाई की आवश्यकता है।पार्क की दुर्दशा : मुक्तिधाम में स्थित पार्क की हालत अत्यंत दयनीय हो चुकी है। वर्षों से इसकी देखभाल नहीं होने के कारण यह पूरी तरह से उजड़ गया है।दो साल से नहीं हुआ भुगतानदयोदय गौशाला से कण्डों की खरीददारी का दो वर्षों से भुगतान लंबित होने के कारण अब दयोदय गौशाला नगर पालिका को कण्डे देने से मना कर रही है। यह स्थिति शासन के निर्देशों के उल्लंघन के साथ-साथ भ्रष्टाचार के भी संकेत देती है। इन समस्याओं के प्रति नगर पालिका से तत्काल कदम उठाने की माँग की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो नगरवासियों का असंतोष और अधिक बढ़ेगा, जिससे नगर पालिका की साख पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, पार्षद रमेश सोनकर, संजय दशोर, धर्मेंद्र चैहान, हन्नु खलीफा और विधायक प्रतिनिधि संजय जैन उपस्थित थे। शिकायत के दौरान सीएमओ से संपर्क करने के बावजूद, वे फोन नहीं उठा पाए और नगर पालिका अध्यक्ष से मिलने के लिए दिए गए समय का भी पालन नहीं किया गया। ज्ञापन सौंपने के बाद देर शाम मुक्तिधाम में नपा द्वारा कंडो की उपलब्धता कराई गई।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply