Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

पटाखा बाजार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए इन्दौर रोड पर अस्थाई पटाखा बाजार तैयार किया जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने पटाखा बाजार के प्रस्तावित स्थल पर पहुंचकर वहां की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को मैदान के समतलीकरण कराकर पटाखा व्यवसाइयों के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होने पटाखा बाजार स्थल पर फायर ब्रिगेड सहित अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश भी दिए।

247 Views
What do you think?

Leave a Reply