Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने शनिवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ गई और इंदौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है, और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक भीम सिंह पिता भागवत सिंह राजपूत उम्र २९ वर्ष निवासी ग्राम पड़वा ने शनिवार रात अज्ञात कारणों से चारा मार दवा का सेवन कर लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में उपचार के लिए भर्ती करवाया। हालत में सुधार न होने पर उसे हरदा रेफर किया गया। हरदा के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह भीम की हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में उसे इंदौर रेफर किया गया, जहां बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि भीम शादीशुदा था और उसकी एक तीन साल की बेटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

65 Views
What do you think?

Leave a Reply