अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौलपुर के पास महुआ वाली पुलिया के पास आदिवासी मजदूर की लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। टिमरनी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनग्राम कुमरूम निवासी 30 वर्षीय शंकर पिता गंगाराम कोरकू धौलपुर में किसान के यहां अपने मजदूर साथियों के साथ मजदूरी कार्य कर रहा था। परिचितों के साथ शंकर वहां से कही गया हुआ था। वापस न लौटने पर परिजन और साथी उसे खोज रहे थ,े इस दौरान वह पुलिया के पास मृत अवस्था मे मिला। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका पंचनामा बना कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव पर कोई चोट के निशान नही मिले सिर्फ उसकी आंख में कांटे लगने से चोट दिखाई दी साथ ही उसकी बाइक भी शव के पास खड़ी मिली। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।
सड़क किनारे मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Text Size:
57 Views
What do you think?





