Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

पुलिस शहीद स्मृति दिवस

2 min read
Text Size:

–शहीद वीर पुलिस जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर से दी श्रृद्धाजंलि-परेड का हुआ आयोजन, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस शहिद दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश की सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले वीर जवानों की शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर और परेड का आयोजन हुआ। वहीं पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए देशभर के पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों की याद में शहीद स्मारक पर कलेक्टर, एसपी सहित न्यायाधीशों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। आयोजन के दौरान कलेक्टर आदित्य सिंह, एसपी अभिनव चौकसे ने वीर शहीदों के परिजनों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर के निर्देशन में परेड की गई। जिसमें पुलिस जवानों ने कंधे पर बंदूक रखकर अपना सिर झुकाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन छीपाबड़ थाने में पदस्थ एसआई प्रियंका पाठक ने किया। शहीदों को श्रद्धाजंलि देनेे न्यायधीशगण, एसडीओपी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।२१ अक्टूबर १९५९ को लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा में दी प्राणों की आहुतिएसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि 65 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 के दिन लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इन अमर जवानों की शहादत को याद करने और उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के लिए पूरे देश में हर पुलिस संगठन और संस्थान में प्रत्येक साल 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस के इन वीर जवानों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतीक है, जो देशभर में पुलिस जवानों के समक्ष कर्त्तव्यनिष्ठा का अनुपम और अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश में कुल 214 पुलिस जवान शहीद हुए है। जिनमें से मध्यप्रदेश के 12 पुलिसकर्मी शामिल है। शहीदों के परिजनों का सम्मानकार्यक्रम के दौरान कलेक्टर और एसपी ने शहीदों के परिजनों का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। जिसमें शहीद इलाबसिंह पटेल सालिया खेड़ी के परिवार से बड़े भाई गुमर सिंह पटेल, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मगनलाल जी कोठारी के पोते रजत कोठारी,शहीद दीप सिंह चौहान रातातलाई के परिवार से बड़े भाई अनार सिंह चौहान का सम्मान किया गया।

Oplus_0
420 Views
What do you think?

Leave a Reply