Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

वन ग्राम जोगा में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले के टिमरनी व हरदा विकासखण्ड के 42 वनग्रामों में निवासरत वनवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने तथा योजनाओं की जानकारी उन्हें देने के उद्देश्य से गांव-गांव में क्लस्टर कैम्प आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को वन ग्राम जोगा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 158 हितग्राहियो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। जिसमें 16 गर्भवती महिलाओ की जांच की गई, 7 बच्चों का टीकाकरण किया गया, 4 व्यक्तियो की टी.बी. के सेम्पल लिए गए, 20 व्यक्तियो की एनसीडी की जांच कर उपचार दिया गया, 2 हितग्राहियो के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी बनाई गई शेष अन्य सर्दी खांसी एवं बुखार के लोगों का उपचार किया गया। शिविर में डॉ.शैलजा महाजन प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा विभागीय योजनाओ की जानकारी दी गई।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply