Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

जिला चिकित्सालय मण्डला के पोषण पुर्नवास केन्द्र में पोषण दिवस मनाया

1 min read
Text Size:

      मंडला:– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते ने बताया कि 30 सितम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय मण्डला के पोषण पुर्नवास केन्द्र में पोषण दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती बच्चों की माताओं को टीएचआर व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर पोषण मटका का भी महत्व भर्ती बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना गर्भवती माता को पोषण आहार लेना जो पोषण युक्त खिचड़ी मिलती है, उसे आप किस तरीके से और भी पोषण युक्त बना सकते हैं, इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पोषण पुर्नवास केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर कमलेश ठाकुर, पोषण पुर्नवास केन्द्र का समस्त स्टॉफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply