Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया पीएम आवास हितग्राहियों का चयन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अंतर्गत सीडी एवं ई-ब्लॉक के हितग्राहियों का लॉटरी सिस्टम के माध्यम से रिक्त हुए आवासो का चयन किया गया। योजना अंतर्गत 50 रिक्त आवासो के चयन हेतु लॉटरी सिस्टम किया गया। जिनमें सी-डी एवं ई-ब्लॉक के 79 हितग्राहियों में से 50 हितग्राहियों का चयन किया गया। चयनित हितग्राहियों को आवंटित किए भवन का सूचना पत्र देकर 07 दिवस का समय दिया गया। जिस समयावधि में हितग्राहियों को 1.80 लाख रू. नगद भुगतान अथवा बैंक के माध्यम से फायनेंस कराये जाने के निर्देष मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने दिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया के अनुसार 50 हितग्राहियों का चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया। चयनित हितग्राहियो द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी का आभार प्रकट किया गया।

269 Views
What do you think?

Leave a Reply