Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

जिला अस्पताल देवास में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित 

1 min read
Text Size:

देवास:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया की  जिला अस्पताल देवास में 01 अक्टूबर  वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनो के लिए निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने वृद्धजनों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक वृद्धजन शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।  शिविर में आने वाले वृद्धजनो, मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विशेष सेवाऐं जैसे ईसीजी, बीपी जांच, शुगर जांच, ब्लड टेस्ट, नेत्र परीक्षण, मानसिक जांच, बधिरता, श्रवण जांच, नाक-कान- गला जांच, हड्डी रोग समस्या की जांच, स्त्री रोग की जांच, सर्जरी से संबंधित जांच, हार्ट की जांच, क्षय रोग की जांच, फीजियोथैरेपी सेवाएं, दंतरोग जांच, निःशुल्क दवा वितरण आदि सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जायेगी।

417 Views
What do you think?

Leave a Reply