Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

जिला अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

बैतूल:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश के 50 जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअली शुभारंभ महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा किया गया। इसी तारतम्य में बैतूल जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके,  विशेष अतिथि बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक आमला डॉ.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रतिनिधि संजय शुक्ला, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर एवं पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति मौजूद थे।


केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि समाज के गरीब वर्ग एवं सेवानिवृत्त लोगों को महंगी दवाइयां खरीदना न पड़े इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र प्रारंभ किए गए है। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि गरीब व्यक्ति बीमारी के समय कठिन दौर से गुजरता है, उसे पैसों की बहुत समस्या होती है। लेकिन अब महंगी दवाइयां खरीदना नहीं पड़ेगा। रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा प्रारंभ किए गए जन औषधि केन्द्र से सस्ते दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उन्हें उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र हर गरीब व्यक्ति के लिए एक सौगात

आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र हर गरीब व्यक्ति के लिए एक सौगात की तरह है, जिसे सस्ती और सुलभ दवाईयां इस केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध होगी। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उइके, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.अशोक बारंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष डॉ.अरुण जयसिंगपुरे, सचिव रेडक्रास सोसायटी, डॉ.एचएल कसेरा, उपाध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी कृष्ण कुमार, समाजसेवी एवं अन्य जनप्रतिनिधि, समस्त चिकित्सकगण, स्वास्थ्य विभाग अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित थे।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply