Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

2 min read
Text Size:

भोपाल:-राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को आज शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल ने विजय यादव को मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने डॉ. वंदना गांधी, डॉ. उमाशंकर पचौरी और ओंकार नाथ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ग्रहण कराई। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों को पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव एस.एन. मिश्रा, राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सचिव सामान्य प्रशासन अनिल कुमार सुचारी एवं गणमान्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित थे। अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने शपथ विधि का संचालन किया।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply