Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

कांग्रेस ने मंहगाई की रोकथाम और फसलों के उचित दाम देने की उठाई मांग

3 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह- ब्लाक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस नेता और युवा कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिन्होंने एसडीएम कार्यालय जाकर एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या को एक ज्ञापन सौपा। जिसका शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीन शर्मा ने वाचन करते हुए बताया कि देशभर के किसानों द्वारा अपनी फसल की एम एस पी बढ़ाने और एम एस पी पर खरीदी की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन किए जा रहे हैं। किंतु देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की इस मांग को नहीं मानते हुए, खेती किसानी की आवश्यक सामग्री पर गैर वाजिब टैक्स लगाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। खेती किसानी में उपयोग आने वाली दवाईयो, उपकरणों पर 18 से 28 प्रतिशत अन्यायपूर्ण जीएसटी वसूली रही है। जबकि मौजूदा हालात में सोयाबीन की फसल 6000 रुपए क्विंटल और कपास की उपज 10000 रुपए क्विंटल एवं मक्का का मूल्य 3000 प्रति क्विंटल करने की किसानों की इस जायज मांग का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। जबकि वर्षा ऋतु के चलते प्रदेश भर में किसानों की फसले तबाह हुई है। निमाड़ क्षेत्र में भी सोयाबीन, कपास व अन्य फसले जो खराब हुई है,उन खराब फसलों के नुकसान का सर्वे शीघ्र कर मुआवजा देने की मांग भी कांग्रेस पार्टी द्वारा इस ज्ञापन के माध्यम से की गई।

प्रदेश में गंभीर अपराधों पर भी नियंत्रण नही

ज्ञापन के माध्यम से श्री शर्मा ने बताया कि देश के अनेक राज्यों में महिला और बच्चों पर लगातार गंभीर अपराध हो रहे हैं। जिसकी रोकथाम को लेकर भाजपा सरकार नाकाम साबित हो रही है। पूरे देश में महंगाई से जीवन यापन प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा की सामग्री जीवन रक्षक दवाइयो के दामो में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इसके कारण चिकित्सा और जीवन यापन मुश्किल हो गया है। कर्ज का कुचक्र बढ़ रहा है। सरकार से मांग है कि महंगाई रोकने के उपाय करें। इसी प्रकार देश के अनेक प्रदेशों की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक, देश की नई संसद लीक, अनेक एयरपोर्ट लीक हुई है। जबकि हाईवे स्मार्ट शहर उज्जैन से लेकर अयोध्या तक में घटिया निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि शिवाजी प्रतिमा मामले में प्रधानमंत्री की माफी ने कांग्रेस के आरोप की पुष्टि की है। ऐसे कई मामलों में कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया है।

भ्रष्टाचार पर रोक और अपराधों पर हो नियंत्रण

कांग्रेस ने किसानी आय बढ़ाने, शिक्षा और परीक्षा में सुधार और रोजगारमुखी बनाने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने अपराधों पर नियंत्रण महिलाओ और नागरिकों की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले और ठोस उपाय करने की मांग की है। इस ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने अपनी जायज मांगों का तुरंत निराकरण करने की मांग की है। विशेष कर इस मांग में फसल दामों में मूल्य वृद्धि यदि जल्दी नहीं की गई तो हम किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।उल्लेखनीय है की कांग्रेस नेताओ ने इस ज्ञापन देने के दौरान दो मिनट का मोन रख मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निलेश रोकड़िया, विष्णु वर्मा, डोंगर खंडाला, संतोष मालवीय, सोहन शाह, कमलेश सेन, मनीष जैन, हिम्मत पटेल सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply