Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के सन्त समाज ने स्वागत कर अभिनन्दन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर मन्दिर में पूजन-अर्चन किया। पूजन-अर्चन के पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े के सन्त समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महन्त विनीत गिरि तथा सन्त समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।

210 Views
What do you think?

Leave a Reply