Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री कोचर ने तहसील मैदान का लिया जायजा दिये आवश्यक निर्देश

1 min read
Text Size:

दमोह:-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से मनाये जाने के उद्देश्य से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ आज तहसील मैदान मुख्य समारोह स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल झण्डा रोहण, बैठक व्यवस्था, परेड मैदान के अलावा अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में एसडीएम, मुख्यनगर पालिका अधिकारी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समुचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

            कलेक्टर श्री कोचर ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाये जाने के लिये पंडाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने भी बैरीकेटिंग के साथ परेड आदि के लिये भी व्यवस्था करने निर्देश दिये।

            इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम, एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा, एसडीएम आरएल बागरी, सीएसपी अभिषेक तिवारी, मुख्यनगर पालिका अधिकारी रितु पुरोहित, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

344 Views
What do you think?

Leave a Reply