श्योपुर:-जिले में 13 अगस्त को 41.62 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अगस्त 2024 को श्योपुर में 45.1, बडौदा में 53, कराहल में 35, विजयपुर में 34, वीरपुर में 41 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष दिनांक 01 जून 2024 से अभी तक जिले में कुल 874.34 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 486.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
92 Views

