Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए विधायक भगवानदास सबनानी

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, भोपाल। नागेश्वर महादेव मंदिर सेवनिया गौड़ सूरज नगर समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने सम्मिलित होकर देवों के देव महादेव के भक्तों का स्वागत किया। श्री सबनानी ने कहा कि शिव भक्तों की भक्ति उत्साह और समर्पण की यह कावड़ यात्रा अद्वितीय और प्रेरणादायक है। सावन का यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का लाभ सभी को मिलता है। मैं भोलेनाथ से सभी की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। महादेव सदैव ही हमारे प्रदेश और देश पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें। सावन के तृतीय सोमवार की भी आप सभी को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर सूरज नगर समिति के सदस्यों के साथ ही हेमंत बडगैया, रंजीत पटेल, कमलेश बडगैया, सुधीर पाठक, राजकुमार पटेल, आकाश गौर, हल्के प्रसाद सहित भोलेनाथ के भक्तगण उपस्थित रहे।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply