Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

किशोर दा के गीतों को गाकर मनाया जन्मदिन, नवोदित गायकों का हुआ सम्मान

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। महान पार्श्वगायक किशोर दा के गीत वर्षो बाद भी हमारे मन को प्रफुल्लित कर देते है, किशोर दा की मखमली आवाज आज भी ताजगी और उर्जा प्रदान करती है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने नगर में आयोजित एक शाम किशोर के नाम कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि नवोदित कलाकारों को प्रतियोगिता के माध्यम किशोर सम्मान ट्रॉफी प्रदान की, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ है। आयोजक समूह की सुमन राठी ने बताया कि शब्द सारांश एवं स्वर तरंग म्यूजिकल गु्रप हरदा के बैनरतले गायक कलाकार सुदीप मिश्रा और राम नेमा की टीम द्वारा आयोजित किशोर सम्मान ट्रॉफी अंतर्गत क्षेत्र के एक दर्जन बाल, युवा और वरिष्ठ गायको का सम्मानित किया गया।


किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की दी प्रस्तुति  
श्रमिक जगदीश गायकवाड़ के गाये गीत ‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीनाÓ ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। वहीं ग्राम मोहनपुर से आई रेशमा  मालवीय के गीत को भी पसंद किया। बाल कलाकारों में आर्यन नेमा ने ‘नीले नीले अंबर पर चांद जब आए’ और सम्राट तिवारी के ‘मेरे सपनो की रानी कब आएगी तूÓ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में आए श्रोताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता भी रखी गए थी, अंताक्षरी, मुखड़ा अंतरा और धुन पहचानो के माध्यम से श्रोताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक रहे दिलीप मिश्रा, जय पुजारी एवं विक्रांत अग्रवाल को मंच से सम्मानित किया गया। वहीं सभी श्रेणियों के विजेताओं को नगर की व्यावसायिक सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में संचालन अंजू भायरे व आशीष साकल्ले ने किया। साथ ही किशोर दा के जीवन से जुड़े रोचक किस्से भी सुनाए। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रभुशंकर शुक्ल, नगरपालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया, पार्षद अंजना पाराशर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, ओमप्रकाश मोरछले, नवनीत पटेल, सुनिल तिवारी, दीपक नेमा, विभूति लौमेश गौर, डॉ.स्मिता मोरछले, मो. आजाद शेख, कमलेश मूंदड़ा, विजय चौहान, गोपाल शुक्ला विनीता तोमर आदि उपस्थित रहे।
किशोर ट्रॉफी प्रतियोगिता में ये रहे विजेता
चार कैटेगिरी में दिए गए किशोर सम्मान ट्रॉफी अंतर्गत प्रथम पुरस्कार आर्यन नेमा, शांतनु कचोले, जयकृष्ण चांडक और अक्षया वेलापुरकर को दिया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार तनिष्क पाराशर, अंतिमा सेजकर, कमल महोबिया, जगदीश गायकवाड़ को एवं तृतीय पुरस्कार रेशमा मालवीय, सम्राट तिवारी, अमूल बोरसे एवं विवेक तिवारी को दिया गया ।

407 Views
What do you think?

1 Comment

  1. Nadia Breitenberg

    Keep up the fantastic work!

Leave a Reply