Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री करेंगे उद्यमी सम्मेलन का शुभारंभ

2 min read
Text Size:


-सह कार्यवाह डॉ.कृष्ण गोपाल और एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप भी करेंगे मार्गदर्शन  

अनोखा तीर, भोपाल। मंगलवार को देवास में हो रहे अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा एमएसएमई विभाग के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन को आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल एवं मंत्री चैतन्य कश्यप भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के अध्यक्ष राजेश मिश्रा और महामंत्री अरुण सोनी ने दी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समागम में 3000 से अधिक उद्यमी भाग से रहे हैं, जिसमें लगभग 300 से ज्यादा दूसरे प्रदेशों के हैं। इस अवसर पर केंद्र सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर 2024 भी आयोजित किया जा रहा है। यह फेयर अगस्त से प्रारंभ हो गया है और 7 अगस्त तक चलेगा। इसमें 100 से ज्यादा स्टॉल हैं। श्री मिश्रा के अनुसार उद्यमी सम्मेलन में एमएसएमई विभाग के सचिव एवं उद्योग आयुक्त डॉ. नवनीत मोहन कोठारी नीतियों, योजनाओं और नवाचारों पर प्रजेंटेशन देंगे। इस आयोजन में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा भी शामिल होंगे। वे संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ.यादव मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओ और इस दिशा में उठाये गए कदमों को रेखांकित करेंगे। मंत्री कश्यप अपने संबोधन में प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नियमों में किए जा रहे परिवर्तनों से अवगत कराएंगे। सह सरकार्यवाह डॉ.कृष्णा गोपाल, उद्योग हित से राष्ट्रहित विषय पर मार्गदर्शन देंगे। उद्यमी सम्मेलन शाम शाम साढे 5 बजे से नंदन कानन होटल एण्ड रिसार्ट में होगा, जबकि स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी 5 अगस्त से 7 अगस्त तक सुबह 10.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक रहेगी।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply