Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश सुर्खियाँ हरदा

नई व्यवस्था- अब 15 अगस्त के बाद घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री

1 min read
Text Size:

ANOKHATEER.COM अब 15 अगस्त गुजरने के बाद सभी संपत्ति धारक घर बैठे ही अपने घर, मकान आदि की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इससे दफ्तरों में जाने-आने वाली समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। यह नियम प्रदेश के सभी जिलों में मान्य होगा। गुना, रतलाम, हरदा, डिंडोरी में संपदा 2.0 के पायलेट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस नियम लो लागू करने का निर्माण बना लिया है। संपदा 2.0 में रजिस्ट्री के दस्तावेज डीमैट दस्तावेज में परिवर्तित हो जाएंगे और फेसलेस रजिस्ट्री होगी। अभी भौतिक दस्तावेजों को डिजिटल किया जा रहा है। 7 जिलों हरदा, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, सिगरौली, बुरहानपुर में 100% दस्तावेज डिजिटल किए जा चुके हैं। ऐसे होगा कामः इलेक्ट्रॉनिक रूप से पंजीबद्ध दस्तावेज व्हाट्सएप व ईमेल से तत्काल संबंधित व्यक्ति को मिल जाएंगे। प्रॉपर्टी मोर्टगेज रखने वालों को पहले इसका फायदा मिलेगा। खुद ऑनलाइन कागजात अपलोड कर, स्टाम्प वैल्यू कैलकुलेट करके खुद ही डीड जेनरेट कर पाएंगे। इसके बाद प्रॉपर्टी मोर्टगेज का दस्तावेज रजिस्टर्ड हो जाएगा। पंजीयन विभाग के मुताबिक हर रोज होने वाली रजिस्ट्री में 50 प्रॉपर्टी मोर्टगेज के मामले होते हैं। पहले प्रॉपर्टी मोर्टगेज से ही शुरुआत होगी।

368 Views
What do you think?

Leave a Reply