Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने शाहपुर में बच्चों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

1 min read
Text Size:

भोपाल:-खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले के शाहपुर में हुई हृदय विदारक दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री राजपूत ने घटना स्थल और अस्पताल पहुँचकर हादसे में घायल बच्चों के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने चिकित्सकों से घायल बच्चों का बेहतर उपचार करने के निर्देश भी दिये हैं। मृतक बच्चों के परिजन को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

347 Views
What do you think?

Leave a Reply