Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

नवोदय विद्यालय से 4 दिन से गायब नाबालिग, परिवारजन पहुंचे एसपी कार्यालय

2 min read
Text Size:


– एसपी से मुलाकात कर उच्च अधिकारियों का जांच दल गठित करने की मांग


देवास। जिले के केंद्रीय नवोदय विद्यालय चंद्रकेसर थाना कटाफोड में पढऩे वाले विनय गोविंद सोलंकी के गुमशुदगी के मामला में शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा के साथ परिवारजन देवास पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से मिलने एसपी कार्यालय पहुंचे। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा व गुमशुदा के पिता गोविंद सोलंकी ने बताया कि बताया कि चंद्रकेसर स्थित नवोदय विद्यालय में मेरा बच्चा पांचवी से पढ़ाई कर रहा था। वह कक्षा दसवीं में वर्तमान में पढ़ाई करता है। दिनांक 31 जुलाई की रात्रि 10.30 बजे विद्यालय के हॉस्टल से गायब होने की जानकारी विद्यालय द्वारा 1 अगस्त को सुबह दी गई, लेकिन बच्चे का आज दिनांक 3 अगस्त तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। जिससे पूरा परिवार सदमे में है। परिवार ने मांग की है कि एक उच्च अधिकारियों की जांच दल गठित कर जांच करवाई जाए, जिससे जल्दी-जल्दी मेरे बच्चे को  सुरक्षित ढूंढ सके,


नवोदय विद्यालय की लापरवाही पर उठे गम्भीर सवाल
श्री वर्मा ने शासकीय स्कूल की गंभीर लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तो जिले से विद्यालय काफी दूर है और वहां से भी इस प्रकार से बच्चा गायब होना कहीं परिवार की चिंता बढ़ता है। रात्रि समय में बच्चा जाना वह स्कूल की सुरक्षा किस प्रकार की है यह चिंता जाना जनक है। चार दिन तक नहीं मिलना यह प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेश जनक है। अब स्कूल के बच्चे किन के भरोसे हैं।


जानकारी अनुसार स्कूल के कहीं कैमरे भी बंद पड़े हुए हैं वहीं  कुछ कैमरे चालु है तो धुंधले दिखाई दे रहे है। एक कैमरा चालू है तो उनमें बच्चा जाता दिखाई दे रहा है।
परिवारजनों ने डीएसपी व सीएसपी को नही दिया आवेदन, कहा 60 किलो मीटर दूर से आये है, एसपी को आवेदन दिए बिना नही जायेंगे। चलती बैठक में परिवारजनों को बुलाकर एसपी  संपत उपाध्याय ने शिवसेना जिलाध्यक्ष व गुमशुदा के परिजनों से मुलाकात का आवेदन लिया। मीडिया को जानकारी देते हुए परिवारजनों ने कहा है की जो भी व्यक्ति हमारे बालक को ढूंढ कर लेगा या जानकारी देगा उसे 11000 हमारी ओर से सहयोग दिया जाएगा। परिवारजनों ने पुलिस प्रशासन एवं आमजनों से शीघ्र ही बालक के ढूंढने की मांग की है। ज्ञापन देने आए गुमशुदा के परिवारजन व शिवसेना के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी गुमशुदा के भाई रोहित सोलंकी ने दी।

371 Views
What do you think?

Leave a Reply