जिला सीईओ ने कैलारस में ग्रामीण विकास कार्यो की समीक्षा की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुरैना:-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने कैलारस जनपद के अंतर्गत ग्रामीण विकास से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों की योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रत्येक विभागीय अधिकारियों से बिन्दुवार विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर कैलारस जनपद सीईओ रामपाल करजरे, सुपरवाइजर, एडीओ, पीसीओ, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। जिला सीईओ ने वृक्षारोपण, महिला मेट, सी.एन.जी., गौशाला के समस्त कार्यों की बिंदुवार समीक्षा। समय पर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिसमें अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी का 15 दिवस का वेतन एवं ग्राम पंचायत खिरी, गोल्हारी, सेमई, सुजर्मा, किसरोली, ठाठीपुरा एवं निरारा के सचिवों का 3-3 दिवस का वेतन कटने के निर्देश है। जिला सीईओ ने पहाडगढ़ में बैठक ली मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक पहाडगढ़ के सभागार में ली। बैठक में उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत वृक्षारोपण की प्रगति के संबंध में चर्चा की। शांति धाम सेड निर्माण और शांति धाम के आसपास वृक्षारोपण, बिजली और पानी की सुविधाओं को करने के निर्देश दिये। गौशालाओं के रख-रखाव एवं सुचारु प्रबंधन के बारे में आदेशित किया गया। समूह द्वारा सही प्रबंधन किया जाए, इस पर चर्चा की गई। जन-मन आवास की स्थिति और निर्माण कार्यों पर चर्चा, समूह को प्रदान की जाने वाली चक्रीय कोष राशि एवं सीआईएफ राशि अन्य योजनाओं से एससी, एसटी महिलाओं को कन्वर्जन करने पर चर्चा, पंचायतों में महिला मेट पर चर्चा उनके कार्यों पर विचार विमर्श मास्टर भरना आदि, ब्लॉक पहाड़गढ़ के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को 15 अगस्त से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

276 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!