जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हजारों की संख्या में भक्तो ने लिया प्रसाद 14 घंटे सतत चला भंडारा 


भौरासा:-नगर के स्थानीय अतिप्राचीन बाबा भवरनाथ मंदिर प्रांगण में जय श्री महाकाल रामायण मंडल द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया भंडारा सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ जो की  रात्रि 11 बजे तक 14 घंटे सतत चलता रहा नगर में पहली बार ऐसा हुआ है की कोई 14 घंटे भंडारा प्रसादी रामायण माता के आशीर्वाद और हनुमान जी महाराज की कृपा से चलता रहा 

नगर के अतिप्राचीन बाबा भवरनाथ मंदिर पर गुरुदेव 108 त्रय्मकपुरी महाराज के समाधि स्थल पर पिछले 11 वर्षो से सतत अखंड रामायण जी का पाठ किया जा रहा जो की इस वर्ष बाहर्वे वर्ष में प्रवेश होने के और 11 वर्ष पूर्ण होने पर जय श्री महाकाल रामायण मंडल के द्वारा एवम जनसहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे नगर व आसपास से लगे ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग श्रद्धालुजनो ने भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया और इच्छा शक्ति अनुसार तन,मन,धन,से सहयोग कर विशाल भंडारे को सफल बनाया भंडारा सुबह 10 बजे आरंभ हुआ जो की सतत देर रात्रि 11 बजे तक चलता रहा इस अवसर पर रामायण मंडल के सदस्य प्रमोद पालीवाल,प्रेमचंद्र सेठी अग्रवाल से बात कर बताया गया की श्री हनुमान जी की कृपा से सतत 11 वर्षो रामायण पाठ मंदिर पर किया जा रहा जिसमे अखंड घी से जोत भी जलाई जा रही इसमें किसी प्रकार का कोई जनसहयोग नही लिया जाता सब हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से सभी काम हो रहे हे और नगर में ऐसा पहली बार देखने को मिला की भंडारा 14 घंटे तक चलता रहा जिसमे किसी प्रकार के भोजन कम पड़ने सूचना न ही हमे मिली ये सब प्रभु की कृपा रही हे मंडली द्वारा कोई अनुमानित संख्या के भोजन की व्यवस्था नही रखी गई थी

 इस नगर की कई पौराणिक गाथाएं हे और गुरुदेव त्रयंबक पूरी महाराज की कृपा से गुरुदेव महाराज की भी सेवा की जा रही हे गुरुदेव के मंदिर के समीप ही धूनी स्थल हे जहा धूनी जलाई जाती है और 24 घंटे यहां हमेशा कोई भी रहता जरूर है सब सदस्यों का दिन समय अनुसार अखंड रामायण पाठ पढ़ने के लिए आते है और इसी प्रकार रामायण महारानी के अखंड 11 वर्ष पूर्ण हुए और आज 12 वर्ष में प्रवेश हुआ जिसका सफल आयोजन आज विशाल भंडारे में हजारों भक्तो के पधारने और प्रसाद ग्रहण कर हुआ इस अवसर पर रामायण मंडल के नरेंद्र माली,भीम माली,महेंद्र लाहोटी,गजेंद्र सेंधव,संतोष महांकल,मनोज राठौर,केलाशचंद्र ठाकुर,अशोक नागर,मनु माली,रमेश मिस्त्री,ओम यादव,राजेंद्र नेताजी,ईश्वर माली,के साथ समस्त सदस्यगण और नगरवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे को सफल बनाया

701 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!