Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

जैसी जरूरत वैसी ट्रेनिंग युवाओं को मिलेगी जिले में दी जाने वाली ट्रेनिंग में आवश्यकता अनुसार कोर्सेज का समावेश किया जाएगा

2 min read
Text Size:

रतलाम:-जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर राजेश बाथम के अध्यक्षता में संपन्न उक्त बैठक में बताया गया कि शासन के निर्देश अनुसार जिले के युवाओं को उनकी जरूरत एवं आज के समय की आवश्यकता  अनुसार ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी ताकि उनको तत्काल रोजगार मिल सके। बैठक में उन 800 रोजगार मूलक कोर्सेज की जानकारी भी दी गई जिनकी सूची शासन द्वारा जिले को उपलब्ध कराई गई हैं।

बैठक में उपस्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के अधीक्षक एच के बाथम ने बताया कि जिला स्तरीय कौशल विकास योजना में संबंधित विभागों के सुझावों पर आधारित विभिन्न रोजगार मूलक कोर्स सम्मिलित करके शासन को जानकारी भेजी जाएंगे जिनकी ट्रेनिंग की व्यवस्था शासन द्वारा जिले में की जाएगी इससे अधिकाधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। कलेक्टर ने शासन द्वारा प्रेषित किए गए रोजगार मूलक कोर्सेज की सूची पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए जिले की स्थानीय आवश्यकता अनुसार हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एफपीओ मैनेजर, ड्रोन ऑपरेटर, सोलर लाइट ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल रिचार्ज आदि अनेक आज की आवश्यकता अनुसार कोर्सेज को योजना में सम्मिलित करने के निर्देश दिए।

बैठक में शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अरुण पाठक, जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदार, महिला बाल विकास जिला अधिकारी रजनीश सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा , महाप्रबंधक उद्योग अमर सिंह मोरे आदि उपस्थित थे।

356 Views
What do you think?

Leave a Reply