Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

प्राइवेट अस्पतालों के स्टाफ को दिया आईडीएसपी अंतर्गत आईएचआईपी प्लेटफार्म का प्रशिक्षण

1 min read
Text Size:

रतलाम:-सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर ने बताया कि रतलाम में 08 से 11 जुलाई तक निजी अस्पताल के डाक्टर, लैब टेक्नीशियन एवं रिपोर्टिंग करने वाले कर्मचारियों को आईएचआईपी पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया।आईडीएसपी एंड आईएचआईपी कैपेसिटी बिल्डिंग की गतिविधि के बारे में बताया जिला एपिडिमियलोजिस्ट आईडीएसपी, एवं आईडीएसपी डाटा मेनेजर श्वेता बागड़ी ने ई दक्ष केंद्र में प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण के बाद निजी अस्पताल एवं लैब में आने वाले मरीजों की जानकारी आईएचआईपी पोर्टल पर इंद्राज कर बीमारियों की जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्रशिक्षण में जिला मुख्य चिकित्सा एवम स्वस्थ अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रवि दिवेकर द्वारा प्रशिक्षणनार्थियो को प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।प्रशिक्षण में 50 से अधिक निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, एवं पैथोलॉजी लेब के 100 से अधिक मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन एवं डाटा एंट्री आपरेटर सम्मिलित हुए, एवं पियर सपोर्टर हेमन्त मकवाना द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान किया गया।क्रमांक-41/706/2024

257 Views
What do you think?

Leave a Reply