Skip to content
Saturday, 31 October 2026
उज्जैन

फसल बीमा कराने के लिये मात्र 20 दिन शेष

1 min read
Text Size:

उज्जैन:-11 जुलाई। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आरपीएस नायक द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2024 हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई है। फसल बीमा कराने के लिये मात्र 20 दिवस शेष हैं। अतः किसानों से अनुरोध है कि जिस बैंक में उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हल्के की जानकारी संबंधित बैंक में जाकर अद्यतन करायें।

अऋणी व डिफाल्टर कृषकों से आग्रह है कि अन्तिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही पास की बैंक शाखा जैसे- सहकारी बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक और नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फसल बीमा करायें, ताकि उनकी फसलों का बीमा योजना के तहत हो सके। फसल बीमा करने हेतु बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकॉपी, बोवनी का प्रमाण-पत्र (संबंधित पटवारी अथवा पंचायत सचिव से प्राप्त करें) आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, पेनकार्ड इत्यादि (आधार कार्ड अनिवार्य) में से कोई एक, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ ले जायें।

465 Views
What do you think?

Leave a Reply