Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

1 min read
Text Size:

विदिशा:-विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश तिवारी तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पुनीत माहेश्वरी द्वारा सीएमएचओ कार्यालय परिसर से सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बढ़ती जनसंख्या की रोकथाम, उससे होने वाले दुष्परिणाम तथा छोटे परिवार के लाभ पर परिचर्चा करते हुए परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों पर प्रकाश डाला गया है।

    विश्व जनसंख्या दिवस अभियान 11 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक संचालित किया जाएगा। अभियान अववि में जिला स्तर पर प्रतिदिन नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे तथा ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक शिविर लगाए जाएंगे। इसके प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए आज सीएमएचओ कार्यालय परिसर से सारथी रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रति जिले के नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेगा।

308 Views
What do you think?

Leave a Reply