अनोखा तीर सीहोर:-जिले में बाघों के साथ ही तेंदुए और अन्य वन्य प्राणी की संख्या बढ़ी है। बुदनी के रेहटी क्षेत्र और आसपास भालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। क्षेत्र में कई बार जंगल से लगे इलाकों में भालू दिखाई दिए और कई बार हमले भी किए। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सलकनपुर मंदिर परिसर में भी भालू दिखाई दिया। गनीमत रही कि उस वक्त मंदिर परिसर में लोग मौजूद नहीं थे, वरना भालू हिंसक होकर हमला भी कर सकता था।
सलकनपुर के विजयासन देवी मंदिर में नजर आया भालू, सुरक्षाकर्मी ने कुत्ते की मदद से भगाया

Text Size:
मंदिर परिसर की सुरक्षा के काम में लगे जमुना प्रसाद श्रीवास ने बताया कि उन्हें रात में मंदिर परिसर से सीढ़ी मार्ग की तरफ से भालू आता हुआ दिखाई दिया था। यह मुख्य मंदिर के पास तक आ गया था। रात के समय में जब मैंने उसे देखा तो कुत्ते को उसके पीछे लगाया। इसके बाद भालू वहां से भागा। भालू सीढ़ी मार्ग से नीचे उतर गया। मंदिर परिसर में आए भालू को भगाते हुए उन्होंने वीडियो भी बना लिया।
वीडियो में नजर आ रहा है कि सुरक्षा बल के जमुना प्रसाद उसे कुत्ते की मदद से भगा रहे हैं। कुत्ते को भौंकते हुए अपने पीछे आता देखकर भालू भाग रहा है। वहीं जमुना प्रसाद इसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में उनकी आवाज भी सुनाई दे रही है। इसमें वह अलग-अलग तरह की आवाजें निकालते हुए भालू को भगा रहे हैं।
क्षेत्र में भालू के भ्रमण की या किसानों पर हमले की कई बार खबरें मिलती हैं। रेहटी सलकनपुर क्षेत्र में भालुओं की संख्या अधिक है। जिसके चलते भालू बार बार जंगल से बाहर आ जाते हैं।
262 Views
What do you think?





