कटनी:-(9 जुलाई ) – जिले में 1 जून 2024 से मंगलवार 9 जुलाई 2024 की प्रातः तक कुल 139.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में कुल 269.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार वर्ष 2024 मंे अब तक कुल 129.7 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से मंगलवार 9 जुलाई 2024 तक जिले के तहसीलवार वर्षा मापी केन्द्र कटनी मे 128.2 मिलीमीटर, रीठी में 140.9, बड़वारा में 87.0 मिलीमीटर, बरही में 114.0 मिमी, विजयराघवगढ़ में 104.3 मिमी, बहोरीबंद मे 142.2 मिलीमीटर स्लीमनाबाद में 136.8 मिलीमीटर, ढीमरखेड़ा 190.2 मिलीमीटर वर्षा वर्षामापी केन्द्र में दर्ज की गई है।
187 Views





