ठेकेदार सड़क निर्माण में बरत रहे लापरवाही, मुरूम की जगह मिट्टी का हो रहा उपयोग,

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर सिवनी मालवा:-सिवनी मालवा ग्राम पिपलिया  सड़क बनाते समय ठेकेदार के द्वारा किनार पर मुरूम की जगह मिट्टी डाल दी जिसके कारण  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कभी ऑटो तो कभी मोटरसाइकिल तो ट्रैक्टर तक फस रहे हैं मिट्टी पर से फिसलने से बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन प्रशासन के द्वारा ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लाखों की लागत से बन रही  सड़क निर्माण में ठेकेदार जमकर चांदी काट रहे है।  ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर गुणवक्ताहीन सड़क का निर्माण कर रहे है। सड़क में बेस के नाम पर  मिट्टी डाल रहे है। जबकि बेस में दानेदार मुरूम का उपयोग किया जाना चाहिए। ताकि मजबूती से सड़क का निर्माण हो सके। लेकिन  सड़क निर्माण में विभागीय अधिकारी की भी मौन स्वीकृति कई सवालों को जन्म दे रहा है। विभाग के अधिकारी मॉनिटरीग के नाम पर केवल औपचारिकता निभा रहे है।  ठेकेदार जैसे मन कर रहा है वैसे सड़क का निर्माण कर रहे है। ऑटो चालक राजेश ने बताया कि थोड़ा सा साइड देने मैं ऑटो फस गया जो बड़ी मुश्किल से निकला

318 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!