Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रांतीय शिक्षक संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने माध्यमिक शिक्षकों को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद के प्रभार के आदेश जारी करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश अनुसार हरदा जिले में पदस्थ करीब पचास माध्यमिक शिक्षकों को काउंसिल के माध्यम से उच्च श्रेणी शिक्षक के प्रभार के लिए उनकी पसंद की शालाओं को चुनकर लिखित सहमति प्रदान की गई थी। लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा नवीन नियुक्ति हेतु कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा चयनित व्यक्तियों के उच्चतर माध्यमिक शिक्षक के पदों पर चॉइस फिलिंग एवं अभिलेख सत्यापन का आदेश जारी किया गया। साथ ही माध्यमिक शिक्षकों के द्वारा काउंसिलिंग में चयनित स्थान (शाला) भी नये लोगों के लिए प्रदर्शित कर दिए गए हैं। यदि नवीन नियुक्ति पहले कर ली जाएगी तो प्रदेशभर के 12 हजार के लगभग मा.शि./उ.श्रे.शि. जो विगत 15-20 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे हैं, उन सभी की आशाओं पर कुठारघात होगा।

203 Views
What do you think?

Leave a Reply