Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आज 5 घंटे बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मेंटेनेंस का काम लगातार बिजली कंपनी कर रही है। आज बुधवार एक बार फिर बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करने वाली है। इसके चलते जिला मुख्यालय के कई क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली कटौती की जाएगी। जेई राकेश सिलोरिया ने बताया कल सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी रेलवे फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके कारण अवस्थी कम्पाउंड, फाइल वार्ड, नारायण टॉकीज, बाहेती कॉलोनी, देव कॉलोनी और उसके आसपास के इलाकों की बिजली बंद रहेगी।

295 Views

Leave a Reply