Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

समारोह में पिस्टल से फायर करते प्रधान आरक्षक का वीडियो बहुप्रसारित, डीसीपी करेंगे जांच

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-राजधानी के बागसेवनिया थाने में लंबे समय तक पदस्थ रहे प्रधान आरक्षक उपेंद्र राजावत का एक वीडियो इन दिनों इटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उसमे वह एक पिस्टल से हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आसपास का नजारा देखने पर ऐसा लग रहा है कि वह किसी समारोह में पिस्टल से हर्ष फायर कर रहे हैं। उनके पीछे एक युवक और नजर आ रहा है। जिसमें वह रायफल लेकर फायर कर रहा है। इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस आयुक्त सक्रिय हुए और मामले की जांच के निर्देश दे दिए। इस मामले में डीसीपी चार सुंदर सिंह कनेश मामले की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उपेंद्र सिंह राजावत तीन माह तक बागसेवनिया थाने में तैनात रहे थे। उसके बाद वह कोलार थाने में आ गए। उससे पहले भी वह लंबे समय तक तैनात रह चुके हैं। उपेंद्र पर कोलार थाने में तैनाती के समय आरोप लगा था कि जयपुर से गिरफ्तार किए गए ठगी के आरोपित बिल्डर सुनील टिबरेवाल के साथ उन्होंने बदसलूकी की थी। उस समय उपेंद्र पर जांच के बाद पूर्व डीसीपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने निलंबन की कार्रवाई की थी। फिलहाल उपेंद्र राजावत पुलिस लाइन में तैनात हैं।

उपेंद्र के इस वीडियो के सामने आने के बाद यह जांच में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिस्टल जिससे वह फायर कर रहे हैं, वह लाइसेंसी है या अवैध? अगर वह अवैध पाई जाती है तो उपेंद्र सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो सकती है। यहां तक कि उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की जा सकती है। उपेंद्र सिंह मूलत: यूपी के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार ग्वालियर में रहता है।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply