Skip to content
Saturday, 31 October 2026
उज्जैन

भाई-बहन एक साथ बने डिप्टी कलेक्टर, बहन नायब तहसीलदार, भाई ने टीसीएस की नौकरी छोड़ी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-उज्जैन में एक भाई-बहन ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा एक साथ पास की और फिर दोनों का डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन हुआ। बहन की 14वीं और भाई की 21वीं रैंक आई। बहन राजनंदनी ठाकुर वर्तमान में नायब तहसीलदार है और भाई अर्जुनसिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग परीक्षा के लिए टीसीएस की नौकरी छोड़ी। इंजीनियरिंग कालेज में पदस्थ प्रो. डा. वायएस ठाकुर के पुत्र अर्जुनसिंह ठाकुर व पुत्री राजनंदनी सिंह ठाकुर ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। दोनों का चयन एमपी पीएससी में हुआ।

राजनंदनी की 14वीं और अर्जुनसिंह की 21वीं रैंक बनी। राजनंदनी वर्ष 2020 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई और वर्तमान में वह सीहोर में पदस्थ हैं। अर्जुनसिंह की भी टीसीएस में नौकरी लग गई, लेकिन उन्होंने नौकरी न करते हुए अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करते रहे। दोनों ने मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा एक साथ पास की।

दोनों का एक साथ डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ। दोनों भाई बहन ने अपनी पढ़ाई क्रिस्ट ज्योति स्कूल में 12वीं तक की। इसके बाद भोपाल से इंजीनियरिंग की। राजनंदनी बास्केट बाल की स्टेट प्लेयर भी रही है। अर्जुन ने बताया कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए वे लगातार मेहनत करते रहे।

मोबाइल, सोशल मीडिया से भी लगभग दूरी बनाए रखे। आवश्यक खबरें और जानकारी के लिए ही मोबाइल का उपयोग किया। प्रतिदिन लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई पर ध्यान दिया।

राजनंदनी ने भी नायब तहसीलदार की नौकरी करते हुए आगे की पढ़ाई जारी रखी। हालांकि यह काम बहुत मुश्किल था, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त समय निकाल कर पढ़ाई पर ध्यान दिया।

395 Views
What do you think?

Leave a Reply