अनोखा तीर, संवाददाता-हरदा। नेताजी सुभाषचन्द बोस बालिका छात्रावास की 6 छात्राओं का एक्सीलेंस स्कूल एवं मॉडल प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। छात्राओं के चयन पर छात्रावास स्टॉप समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। कक्षा 8वीं से चयनित छात्राओं में नीमा, पूजा, वंदना, विद्या, सीमा और लक्ष्मी शामिल हैं। छात्रावास अधीक्षिका रूखसाना कुरैशी ने बताया कि संस्था में पदस्थ वार्डन सेवनती पचौरे की मेहनत और लगन के चलते यह सार्थक परिणाम मिले हैं। वे छात्राओं को प्रेरित करती रही। जिसके फलस्वरूप छात्रावास की 6 छात्राओं का चयन हुआ है। इस मौके पर सभी ने वार्डन एवं छात्राओं को बधाईयां दी हैं।







