Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

क्रमोन्नति एवं समयमान वेतन की फिर उठी मांग

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, संवाददाता- हरदा। राज्य शिक्षक संघ के नर्मदापुरम एवं हरदा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को संयुक्त संचालक नर्मदापुरम भावना दुबे से मुलाकात कर विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा की। वहीं संघ की प्रमुख मांगों का एक ज्ञापन भी दिया है। जिसके माध्यम से राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक के 12 व 24 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमोन्नति एवं समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग एक बार फिर उठी है। साथ ही लाभ देते हुए सूची जारी करने की भी बात कही है। इसके अलावा भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर शासन स्तर से विद्यार्थियों के लिये 1 जुलाई 2024 तथा शिक्षकों के लिये 15 जून 2024 से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ करने की मांग रखी है। संघ के पदाधिकारी व सदस्यों की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनने के बाद श्रीमती दुबे ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस दिशा में पहल करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय महासचिव करतार सिंह राजपूत, प्रांतीय सचिव हरगोविंद दुबे एवं गजेंद्र बछले नर्मदापुरम , नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर एवं हरदा जिला अध्यक्ष रामनिवास जाट, बसंत शर्मा, अनिल पगारे, संतोष कुमार मालवीय, ज्ञानदास वर्मा, रामकृष्ण गौर, शिव काशिव, शिव कुमार द्विवेदी, अनिल शुक्ला, रमेशचंद्र विश्नोई, ओपी वर्मा, नीतिराज चंदेल, नेमीचंद विश्नोई, उमेश गुर्जर, मंगेश राजवैध, रमेश मिश्रा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply