Skip to content
Monday, 19 October 2026
खंडवा

कान फोड़ू साइलेंसरो को जप्त कर ट्राफिक पुलिस ने चलवाया बुलडोजर

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खंडवा। यातायात पुलिस हर दिन अब लगातार चालानी कार्रवाई कर रही है। अब तेज आवाज को लेकर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि प्रतिबंधित क्षेत्र अस्पताल, सार्वजनिक स्थान एवं शहर के मुख्य चौराहा पर से लेकर कालोनियों में तेज साइलेंसर आवाज का आतंक है। इसी पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना चालू कर दिया है। शनिवार के दिन यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न बुलेट के साइलेंसरों पर सख्ती से कार्रवाई की और बुलेट के साइलेंसर को रोड रोलर चलाकर बड़ी मात्रा में नष्ट किया। वहीं 117 वाहन चालको के विरुद्ध एमव्ही एक्ट में कार्यवाही की गई। उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी ने बताया कि यातायात थाना प्रभारी सौरभ कुशवाह द्वारा अपनी टीम के साथ शहर में नियम विरुद्ध तेज आवाज करने वाले साइलेंसर का उपयोग करने वाले 30 मोटर साइकिल चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही धारा 120/190(2) एम.व्ही. एक्ट के तहत करते हुए प्रत्येक से 1000 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया है एवं मोटर साइकिल से तेज आवाज करने वाले साइलेंसरों को निकलवा कर उन पर बुलडोजर चलवाकर नष्ट किया गया है ताकि उन साइलेंसरों का दोबारा उपयोग वाहन चालक न कर सके। इसी तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 117 वाहन चालकों के विरुद्ध एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 54100 रुपए वसूल किए गए है। बसों द्वारा प्रेशर हॉर्न का उपयोग नियम विरुद्ध किए जाने एवं ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर से बस चालकों के विरुद्ध भी एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं प्रेशर हॉर्न निकलवाया जाकर नष्ट किया गया। डीएसपी श्री सोनी कहा कि जिले के समस्त नागरिक यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी एवं वाहन जप्त किए जाएंगे।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply