Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के गौरव दिवस पर दीं शुभकामनाएँ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के गौरव दिवस के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 1949 में 1 जून को भोपाल रियासत का विलीनीकरण हुआ था। विलीनीकरण आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों , बलिदानियों के कारण ही भोपाल को उज्ज्वल भविष्य प्राप्त हो सका। इन सभी का योगदान अविस्यरणीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल ने विकास के अनेक आयाम देखे हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी के विकास में सभी वर्गों ने सहयोग दिया है। स्वच्छता और हरियाली भोपाल की पहचान बनी है। भोपाल को भारत की श्रेष्ठ राजधानियों में शामिल करना राज्य सरकार का उद्देश्य भी है। इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। हम सभी संकल्पित होकर भोपाल की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं प्रगति के प्रयासों में पूर्ण सहभागी होंगे।

165 Views
What do you think?

Leave a Reply