Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपना जन्म दिन बच्चों के संग मनाया। उन्होंने राजभवन मंदिर प्रांगण में बच्चों के साथ समय व्यतीत किया। बच्चों को दुलार और स्नेह के साथ मिष्ठान का वितरण किया। जन्म दिवस पर पटेल ने राजभवन परिसर स्थित मंदिर में विधिवत् पूजन-अर्चन किया। राजभवन की गौशाला पहुँच कर गोमाता का पूजन किया। गोमाता को गुड़ और हरा चारा खिलाया। राजभवन परिसर में शमी, बरगद और पीपल के पौधों का रोपण किया।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन के जवाहर खण्ड स्थित कार्यालय में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल, रेड क्रॉस भोपाल, ब्रह्मकुमारी बहनों और विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने भी भेंट की। सभी ने राज्यपाल श्री पटेल को जन्म दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां देकर उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं की।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply