Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत 1974 से देश भर में एनजीओ और गैर-लाभकारी संगठन के रूप में काम कर रही है और बिना किसी लाभत के जनसमान्य के हितों से जुड़े ज्वलंत समसामयिक मुद्दों को सरकार के साथ और जन जागरण हेतु जनता के बीच उठा रही हैं। इसी क्रम में आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की हरदा इकाई ने एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। जिसमें उन्होंने अधिकतम खुदरा मूल्य एमआरपी का मुददा उठाया है। उन्होंने कहा कि पैकेज्ड वस्तुओं पर एमआरपी की छपाई की सीमा तय करने प्रावधानों के अभाव के कारण, निर्माता और विक्रेता अपनी पसंद की एमआरपी लगा रहे हैं, जिससे उपभोगओं को नुकसान हो रहा है। ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की हरदा इकाई ने एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

352 Views
What do you think?

Leave a Reply