Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

दुष्कर्म के आरोपियों को हो फांसी की सजा

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जयस के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीधी में हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जयस जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने बताया कि बीते दिनों सीधी जिले में सात आदिवासी छात्राओं को स्कालरशिप दिलाने के बहाने बुलाकर मैजिक बाइक गैंग के सदस्यों ने दुष्कर्म किया गया है। इस घटना से पूरे प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री व राज्यपाल से इस मामले को संज्ञान में लेकर घटना से जुड़े आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केश चलाकर सभी आरोपियों को फांसी देने के साथ-साथ पीड़ित छात्राओं को ५०-५० लाख का मुआवजा देने की भी मांग की है।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply