Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

पुलिस ने 5 लाख की अवैध शराब पकड़ी

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, भैंसदेही। अवैध शराब परिवहन करते हुए भैंसदेही पुलिस ने एक आईसर ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 107 पेटी देशी-विदेशी शराब भरी हुई थी। जिसकी कीमत करीब 5 लाख आंकी गई है। पुलिस ने शराब सहित आइसर ट्रक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक आईसर ट्रक में अवैध शराब से भरा हुआ, जो बैतूल तरफ से भैंसदेही आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुश्री अंजना धुर्वे के नेतृत्व में बरहापुर रोड शिव मंदिर के पास पुलिस टीम को रवाना किया। जहां आईसर ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीबी 3283 बैतूल तरफ से आ रहा था। पुलिस को देखकर चालक ट्रक रिवर्स कर भागने का प्रयास कर रहा था। जैसे ही पुलिस ट्रक के पास पहुंची, उससे पहले ही ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें खाकी रंग के खोके में अवैध देशी एवं अग्रेजी शराब कुल 107 पेटी भरी हुई थी। पुलिस ने अवैध शराब सहित आईसर ट्रक, कुल 20 लाख का मशरूका जब्त किया। उक्त कार्रवाही में तत्कालीन थाना इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल, सहायक उप निरीक्षक अजय भाट, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश वर्मा, प्रधान आरक्षक छोटेलाल, आरक्षक नारायण जाट, आरक्षक सुनील उड़के, आरक्षक मनोज इवने की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही।

इनका कहना है..

मुखबीर से सूचना मिली थी कि बैतूल की ओर से आ रहे एक ट्रक में अवैध शराब भरकर परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें करीब 107 पेटी देशी-विदेशी शराब थी।

– प्रीति पाटिल, तत्कालीन थाना इंचार्ज एवं उपनिरीक्षक, भैंसदेही

211 Views
What do you think?

Leave a Reply