Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

ट्रक चालक ने बाईक को मारी टक्कर, तीन घायल

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र की टेमागांव चौकी से कुछ दूरी पर रविवार शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों को चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से दो लोगों के पैरों में गम्भीर चोट आने के चलते उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नांदवा के रहने वाले जीजा ओर साले दौलत सिंह और गोलू मर्सकोले और नानू डेबराबंदी बाइक से कपासी से नांदवा आ रहे थे। इस दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उन्हें टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद तीनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर्स ने दौलत व गोलू के पैरों में आई गम्भीर चोट के चलते उन्हें रेफर कर दिया है, जबकि नानू कोरकू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply