Skip to content
Monday, 19 October 2026
खंडवा

चार साल की बच्ची को खरगोन में अकेला छोड़ गई मां, पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-खरगोन पुलिस की तत्परता से खंडवा के एक परिवार काे अपनी चार वर्षीय बालिका सही सलामत वापस मिल गई। जानकारी अनुसार खरगोन जिले की चौकी खलटाका के ग्राम पानवा के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक महिला जो मानसिक अस्वस्थ लग रही है। वह अपने साथ दो बच्चियां लेकर आई थी। जिसमें एक की उम्र लगभग नौ माह व दूसरी बच्ची की उम्र लगभग चार वर्ष है।

महिला सुबह सात बजे बस में बैठकर चली गई लेकिन वह अपनी चार साल की बच्ची को छोड़ गई। जिसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया व स्थानीय ग्रामीणों से बच्ची व महिला के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा उस मानसिक अस्वस्थ महिला की फोटो ली गई है। पुलिस ने बच्ची से बातचीत कर उससे भी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया। जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई कि पिता का नाम अर्जुन एवं उसकी माता का नाम दिव्या है। इसी आधार पर पुलिस टीम द्वारा बच्ची व महिला के फोटो को इंटरनेट मीडिया से जिला खरगोन के समस्त थाने व अन्य जिलों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित किया गया।

खंडवा के बड़गांव माल की निकली महिला

खंडवा जिले से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त बच्ची ग्राम बडगांव माल की निवासी हो सकती है। इस आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बडगांव माल की पुलिस व ग्राम के सरपंच से लगातार फोन पर चर्चा की व अंततः स्वजन तक जानकारी पहुंचने पर बच्ची के पिता एवं मामा को पुलिस चौकी खलटाका से संपंर्क किया। साथ ही पहचान कर बच्ची को सुरक्षित उसके पिता अर्जुन पिता बसंत कुमार मणिधर के सुपुर्द किया गया।

महिला को भेजा वन स्टाॅप सेंटर

बाद में बच्ची की मांं दिव्या एवं उसकी नौ माह की बच्ची की भी खंडवा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान उपलब्ध फोटोग्राफ्स के आधार पर पहचान की तथा वन स्टाप सेंटर में सुरक्षार्थ रखा गया। जिसकी सूचना भी पुलिस चौकी खलटाका के माध्यम से स्वजन को दी गई। उक्त मानसिक अस्वस्थ महिला के पति से चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त हुई कि दो दिवस पूर्व उक्त महिला दोनों नाबालिक बच्चों को लेकर बिना किसी को बताए खलघाट पुल के पास से चली गई थी। जिनकी तलाश स्वजनों द्वारा की जा रही थी।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply